भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया जन सम्पर्क
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन योजनाओ को लेकर नगर विधायक राजीव गुंबर ने जनक नगर बाल्मीकि बस्ती जाटव नगर में जा कर लोगो से जन संपर्क किया
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज नगर विधायक राजीव गुंबर ने जनक मंडल बाल्मीकि बस्ती व जाटव बस्ती में जन संपर्क किया ,माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्र सरकार द्वारा 11 वर्ष व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रदेश सरकार द्वारा 9 वर्ष में किये गए कार्यों व योजनाओं के बारे में जनसंपर्क के माध्यम से बताया ओर सभी को जानकारी दी हमारे देश के प्रधान सेवक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे हाईवे को 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर देश को समर्पित करने गणेशपुर में आ रहे हैं । यह राजमार्ग तीन प्रदेशों को जोड़ने का काम कर रहा है। पहले सहारनपुर से दिल्ली की दूरी 6 से 8 घंटे की हुआ करती थी । खड्डों से भरी सड़के हुआ करती थी। जिससे आना जाना बड़ा मुश्किल होता था । आज सहारनपुर से दिल्ली की दूरी दो से ढाई घंटे की हो गई है ऐसे राजमार्ग को देश को समर्पित करने आ रहे हैं ।नगर विधायक राजीव गुम्बर जी के साथ महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत , मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा तुषार मारवाह ,पार्षद जसवीर मोगा, अजय खटाना ,मनोज कपूर, राजीव शर्मा ,गौरव रस्तोगी ,विवेक राजपूत, करण सभरवाल, पुनीत सिंह धीर, सनी दीक्षित ,सुधीर सैनी ,गगन सैनी ,मनमोहन सूद ,संदीप सिंघल, दीपक मलिक ,प्रतीक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ