Ticker

6/recent/ticker-posts

गुकाविवि के नौ छात्र/छात्राओं का कम्पनियों ने किया चयन

 गुकाविवि के नौ छात्र/छात्राओं का कम्पनियों ने किया चयन

 रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के इन्चार्ज-सी.ए.ओ.सी.एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ.राजुल भारद्वाज ने बताया है कि देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों में से एक कन्सट्रक्ट लर्निंग सॉल्यूशन्स प्रा.लि.कम्पनी द्वारा गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के बी.बी.ए.2027 बैच एवं एम.बी.ए.2027 बैच के छात्रों को समर इन्टर्नशिप के लिए चयनित करने हेतु कैम्पस ड्राइव किया गया।

प्लेसमेंट सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात् कम्पनी द्वारा 09 छात्र/छात्राओं का चयन किया गया।जिसमें कन्सट्रक्ट लर्निंग सॉल्यूशन्स प्रा.लि.कम्पनी की सी.ई.ओ. नेहा एवं एच.आर.अधिकारी गरीमा पाण्डेय ने बी.बी.ए.2027 बैच से 07छात्राएं हर्षिता,मानसी,हर्षिता बवल,रिया राय,दिव्यांशी आर्य,रक्षिता एवं कविता भट्ट एवं एम.बी.ए.2027 बैच 02छात्र वंश एवं दिव्यांशु यादव को चयनित घोषित किया।समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार,वित्ताधिकारी प्रो.वी.के.सिंह,उपकुलसचिव डॉ.श्वेतांक आर्य एवं इंचार्ज-सी.ए.ओ.सी. एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ.राजुल भारद्वाज एवं समविश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र/छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

होटल व वैंकट हॉल संचालकों को जागरुक कर रहा निगम