Ticker

6/recent/ticker-posts

समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-मयूर दीक्षित

समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-मयूर दीक्षित

जिलाधिकारी की जनसुनवाई में दर्ज 76शिकायतों में से 34 का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 76शिकायते/समस्याओं में से 34समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि,विवाद,नगहर मरम्मत कार्य,अतिक्रमण,जलभराव आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान लिब्बरहेडी शबनम ने चक मंगलौर नहर के पुल लिब्बर हेडी नहर के पुल के मध्य पटरी बांयी सी.पेज ड्रेन में वर्षां काल में अत्यधिक पानी आने से आस-पास के खेतों में पानी का भराव हो जाने के कारण खेतों को काफी नुकसान हो जाता है जिसके निवारण हेतु मंगलौर नहर के पुल से लिब्बर हेडी नहर के पुल तक सीपेज ड्रेन की सफाई एवं सीपेज ड्रेन की पक्की पटरी करवाने की मांग की।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा दर्ज समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। 

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1पर 708शिकायतें तथा एल 2पर 146शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे0वी0 जैन कॉलेज में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन