शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु 10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
देहरादून-खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग,उत्तराखण्ड शासन से विवाह समारोह हेतु अधिकतम 02व्यावसायिक सिलेण्डर आवंटित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं।
जिलाधिकरी सविन बंसल ने समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिये कि विवाह समारोह हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने पर सम्बन्धित को गैस एजेन्सी के माध्यम से अधिकतम 02व्यावसायिक सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाय।साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये यह भी निर्देश दिये गये हैं कि आवेदन पत्र के साथ रूपये 10/-का स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र,शादी का कार्ड एवं आधार कार्ड अवश्य प्राप्त किया जाय।यह व्यावसायिक सिलेण्डर अस्थायी रूप से दिये जा रहे हैं जिन्हे उपयोग करने के उपरान्त आवेदनकर्ता को सम्बन्धित गैस एजेन्सी को शीघ्र उपलब्ध कराना होगा।जनपद देहरादून में अभी तक इस हेतु कुल 75आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं जिन्हेे व्यावसयिक सिलेण्डर दिये जाने हेतु निर्देश दिये जा रहे हैं।सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को अस्थायी कनेक्शन दिये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।इसके लिये गैस एजेन्सियों को 10प्रतिशत व्यावसायिक सिलेण्डर स्टाक में इस हेतु रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।साथ ही छोटे दुकानदारों/विद्यार्थी/श्रमिकों का गैस की परेशानी न हो इस हेतु सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को 05कि.ग्रा. के गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।आयल कम्पनियों को अधिक से अधिक व्यावसायिक सिलेण्डर एवं 05कि.ग्रा. के गैस सिलेण्डर गैस एजेन्सियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। जिला प्रशासन में सभी आवेदनकर्ताओं से अनुरोध किया कि विवाह समारोह से 10से 12 दिन पूर्व सम्बन्धित कार्यालय में आवेदन करें जिससे समय से सम्बन्धित गैस एजेन्सियों को निर्देश दिये जा सके।डीएम की क्यूआरटी ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम(क्यूआरटी) द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077,0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 13 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है,वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 13388 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 807उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।एलपीजी का घरेलू 16767 तथा व्यवसायिक का 4442 स्टॉक उपलब्ध है।घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ