Ticker

6/recent/ticker-posts

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन;

 सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; 

प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास; उमड़ता जनसैलाब शिकायत 212 पार 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने अपनी कोर टीम संग जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की उनका पुत्र 12-13वर्षों से लापता है तथा 02 पोतों की जिम्मेदारी उनपर है घर के पानी का बिल 31657 बिल आया है उन्होंने जिलाधिकारी से बिल माफी की गुहार लगाई,जिलाधिकारी ने जल संस्थान को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए जल संस्थान द्वारा ब्याज की धनराशि रू,11487,वन टाइम सेटलमेंट कराते हुए शेष धनराशि 20170रू रायफल फंड से जिला प्रशासन जल संस्थान के खाते में जमा कराई जा रही है। विकासनगर निवासी मीना बंसल ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके पुत्र वर्ष 2023 में डिक्शन होटल में दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी कम्पनी द्वारा कोई मुआवजा नही दिया गया है,जिलाधिकारी ने एएलसी को एफआईआर दर्ज कराने तथा लेबरकोर्ट में मामला दर्ज करते हुए 02माह के भीतर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए।ऋषिकेश निवासी बुजुर्ग दम्पति नीलम अरोड़ा व उनके पति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी पुत्रवधु द्वारा उनके घर में रहते हुये प्रार्थिनी एवं उसके पति के साथ अनावश्यक मारपीट करने,प्रताडित करने,गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देते हैं,जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट ऋषिकेश में वाद भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज करने के निर्देश दिए।धर्मपुर निवासी रोशनी रावत ने जिलाधिकारी ने गुहार लगाई कि उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति उनकी 02 पुत्रियां है जिनकी शिक्षा-दीक्षा एवं लानपोषण में समस्या आ रही है,जिलाधिकारी ने रोशनी की दोनों पुत्रियों की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से कराने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जनता दर्शन में अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व के.के मिश्रा,संयुक्त मजिस्टेªट राहुल आनंद,पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजित सिंह,उपनगर आयुक्त संतोष पाण्डेय,उप जिलाधिकारी मुख्यालय कुमकुम जोशी,मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल,निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग जितेन्द्र कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बृज लीला व कृष्ण विवाह प्रसंग से गूंजा गीता मंदिर, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर