Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राधिकरण की टीम ने कई स्थानों पर अवैध प्लांटिंग को किया ध्वस्त,निर्माणाधीन दुकान सील

 प्राधिकरण की टीम ने कई स्थानों पर अवैध प्लांटिंग को किया ध्वस्त,निर्माणाधीन दुकान सील

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर अवैध निर्माण एवं प्लांटिंग के खिलाफ कारवाई तेज करते हुए रूड़की क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण की टीम ने सालियर माधोपुर रोड पर त्यागी डेरी के सामने लगभग 20से 25बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।रुड़की के सालियर माधोपुर रोड पर जनता सीमेंट स्टोर के सामने नोमान द्वारा लगभग 20से 25बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।रुड़की के ढंडेरा में पानी की टंकी के पास जितेन्द्र राणा व अन्य द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।रुड़की के ढंडेरी ख्वाजगीपुर गाँव में नवनिर्मित शिव मंदिर के पीछे लगभग 4 से 5बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग विकसित की जा रही है।प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है।स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया।मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्णामकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।दूसरी ओर प्राधिकरण ने ज्वालापुर में रेलवे फाटक के पास चंदवानी फर्नीचर के बराबर में श्रीमती मेघा अरोड़ा द्वारा लगभग 25‘’50‘के क्षेत्रफल में किये जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चारधाम यात्रा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान