कराटे प्रतियोगिता : सहारनपुर के नन्दकिशोर को लखनऊ में किया गया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-लखनऊ में सम्पन हुई सब जूनियर, कैडेट एंड जूनियर राज्य कराटे प्रतियोगिता में कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नंदकिशोर को रेफरी एवं ऑफिशियल की भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सम्मानित होने पर नंदकिशोर को कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियों समेत गणमान्य लोगो ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नंदकिशोर ने बताया कि कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्ववाधान में लखनऊ के चौक स्टेडियम में सब जूनियर, कैडेट एंड जूनियर राज्य कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर समेत कई जिलो के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नंदकिशोर को रेफरी एवं ऑफिशियल की भूमिका निभाने पर कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह व अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सचिव नंदकिशोर ने बताया कि प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद की टीम की ओर से गणेशा, कार्तिक, योगेश, राधिका, जकिया के द्वारा अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया। सहारनपुर टीम के वापस लौटने पर एकेडमी परिसर में खिलाड़ियों और सचिव का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुंडीर ने कहा कि जिले में कराटे की लोकप्रियता बढ़ रही है और कराटे एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव नंदकिशोर के समर्पित कार्य इसकी सफलता की मुख्य कड़ी हैं। उन्होने सचिव नंदकिशोर के कार्यों की सराहना की। इस दौरान रीटा, एकता, अंकुर, बबली, वंश, मनोज कुमार, प्रमोद और सुरेश भारद्वाज सहित कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।


0 टिप्पणियाँ