Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का सहारनपुर मे हुआ सफल समापन

केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का सहारनपुर मे हुआ सफल समापन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 15 वर्ष से कम आयु के बालको का केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर जूडो का आयोजन 15 से 29 अप्रैल 2026 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया।  

क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के अलीगढ, मेरठ, लखनऊ, मेरठ, बरेली, आगरा, देवीपाटन, सहारनपुर मण्डलों के अर्न्तगत आने वाले जनपदों के चयनित खिलाडियों ने केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर कुशल प्रशिक्षको द्वारा गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बालकों को खेल विभाग द्वारा प्रशिक्षण, आवास, भोजन, आने-जाने का किराया, अनुसांगिक व्यय, टी-शर्ट एवं प्रमाण-पत्र सहित सुविधायें प्रदान की गई। 
केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने खिलाडियों को टी-शर्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा अपने सम्बोधन आशीष वचन में सभी खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने हेतु उत्साहित किया। समाजसेवी प्रवीन कपूर उर्फ बब्ली ने कहा कि माता पिता के बाद प्रशिक्षक को खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अधिक खुशी होती है। कार्यक्रम मे क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, पार्षद गौरव कपिल, प्रवीन ने अपने सम्बोधन में खिलाडियों को प्रदेश के लिए खेल के क्षेत्र में गौरवान्वित करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. परवेज अली, लाल धमेन्द्र प्रताप, पुनीत कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

लापता किशोर का मिला शव, परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज