चोरी के मामले में फरार पांच हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-थाना सिडकुल पुलिस ने फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते वर्ष 25दिसंबर को सिड़कुल स्थित कंपनी की और से खिड़की तोड़कर चार लाख पीस सिल्वर सीट चोरी कर लिए जाने के संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया था।मुकद्मा दर्ज करने के बाद विवेचना करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों नितिन व आकाश उर्फ रोबिन को मय माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी आकाश उर्फ रोबिन फरार हो गया।पुलिस ने उसकी तलाश में कई बार दबिश दी।ठिकाने बदल-बदल कर गुमराह कर रहे आरोपी पर एसएसपी द्वारा 5000रुपये का इनाम घोषित किए जाने तथा न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट जारी किए जाने पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आकाश उर्फ रॉबिन पुत्र दिनेश निवासी अकबरपुर गढी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में एडिशनल सब इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र शाह,हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक,हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ