सीएचसी अधीक्षक ने झंडी दिखाकर किया संचारी रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में संचारी रोगो के रोकथाम हेतु निकाली जा रही जागरूकता रैली का सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत एक अप्रैल से दस अप्रैल तक आशाएं आंगनवाड़ी के साथ मिलकर सर्वे कर रोगियों को चिन्हित करेगी तत्पश्चात 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक कार्यक्रम के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जलभराव जैसी नाली, फ्रीज पुराने टायर, गमले, पशु बाड़े आदि जगहों को चिन्हित कर साफ सफाई कराएगी तथा पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग व कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराएगी और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर संचारी रोगों के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने सभी जनमानस से उक्त कार्यक्रम में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान सूरज सिंह, मंसूर अहमद, मुनीश कुमार, अवनीश यादव, बबली रानी व सुनीता समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्री मौजूद रही।
0 टिप्पणियाँ