नगर के प्राथमिक विद्यालय के घोषित वार्षिक परीक्षाफल में इस बार छात्राओं ने मारी शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-नगर के प्राथमिक विद्यालय नकुड़ नं. 2 में घोषित वार्षिक परीक्षाफल में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।
गुरुवार को परीक्षाफल घोषणा समारोह में कक्षा 5 की छात्रा जोया ने प्रथम, उमरा खान ने द्वितीय तथा नशरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में ऋषभ प्रथम, आसफा द्वितीय और समीर तृतीय रहे। कक्षा 3 में शबीया ने प्रथम, अल्तमश द्वितीय तथा उमेरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 2 में आयान व हलीमा प्रथम, अबुजर व इकरा द्वितीय तथा आहद व आयान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 में मरियम प्रथम, नाज फातिमा द्वितीय और अब्दुल आहद तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फराना राव व रमेश चंद ने कहा कि सरकारी विद्यालयों से ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाएं उभरकर सामने आती हैं और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर साक्षी गांधी, राजेश जैन, शाजिया कुरैशी, निशात फातिमा, निशा, जाहिद, खुशी, आरफा, फहीम व राशिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन ने किया।
0 टिप्पणियाँ