Ticker

6/recent/ticker-posts

कान्हा गौशाला में गौ-माता की सेवा कर श्रद्धालुओं ने धर्म और सेवा का दिया संदेश

 कान्हा गौशाला में गौ-माता की सेवा कर श्रद्धालुओं ने धर्म और सेवा का दिया संदेश 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम नारायणपुर स्थित कान्हा गौशाला में गौ-माता की सेवा कर श्रद्धालुओं ने धर्म और सेवा का संदेश दिया। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ जीव-दया और गौ-सेवा को विशेष महत्व दिया गया।

गुरुवार को अनिल सैनी ने अपने परिवार और बच्चों के साथ गौशाला पहुंचकर गौ-माताओं को चौकर, शक्कर, चना, केले, मीठी खिल, गुलदाना, नारियल गोला, मीठे पान एवं हरा चारा खिलाया। उन्होंने बताया कि गौ-सेवा उनके लिए मात्र एक परंपरा नहीं, बल्कि संस्कार है और बच्चों को साथ लाने का उद्देश्य उन्हें भारतीय संस्कृति और जीव-दया के महत्व से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि मान्यता है गौ-माता में तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास होता है और हनुमान जयंती के दिन उनकी सेवा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में भक्ति और सेवा का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने बजरंगबGली से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित