Ticker

6/recent/ticker-posts

केएलजीएम इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल शानदार उपलब्धि के साथ घोषित

 केएलजीएम इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षाफल शानदार उपलब्धि के साथ घोषित

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-केएलजीएम इंटर कॉलेज  में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल शानदार उपलब्धि के साथ घोषित किया गया। इस वर्ष गृह परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो कि  विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।

यहां विद्यालय परिसर में गुरुवार को परीक्षाफल घोषित करते हुए परीक्षा प्रभारी सहेंद्र पाल सिंह, संजय शर्मा एवं अनूप सिंह ने बताया कि छात्रों ने अनुशासन और परिश्रम के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सरस कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, अशोक कुमार शर्मा तथा प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।परीक्षा परिणाम में कक्षा 6 से युवराज सिंह, कक्षा 7 से वैभवी, कक्षा 8 से वैष्णवी, कक्षा 9 से आयुषी तथा कक्षा 11 से तुषार कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।कार्यक्रम में प्रवक्ता संध्या सिंह, अरुण कुमार, शिवकुमार, संजय कौशिक, संजय राणा, हरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, स्वराज वत्स, सलीम खान सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बच्चों को उपलब्ध करायी जा रही बेहतर शिक्षा-राव अबरार