भक्तांबर महामंडल विधान श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ संपन्न
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
गुरुवार को यहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान आदिनाथ के समक्ष अर्घ समर्पण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत भगवान की शांति धारा कराई गई जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने रिद्धि सिद्धि मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस पूरे आयोजन में अनुशासन और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।पंडित विजय कुमार जैन के सानिध्य में आयोजित विधान में कलश एवं यंत्र स्थापना की गई जिसमें जैन समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहारनपुर से आए राजीव जैन ने भक्तांबर पाठ की महत्ता बताते हुए इसे आचार्य मानतुंग रचित 48 श्लोकों का प्रभावशाली अनुष्ठान बताया। मधुर संगीत व मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं से अर्घ समर्पित कराए गए और अंत में अल्पाहार वितरित किया गया।
0 टिप्पणियाँ