नोडल अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में उत्साह से भागीदारी की
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-तीर्थनगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं।विगत 05माह से जनपद में चलाये जा रहा सफाई अभियान को और गति देने एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया,इस अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा तैनात किए गए नोडल अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया गया।इस अभियान में सभी नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान में उत्साह से भागीदारी करते हुए सफाई का कार्य कराया गया तथा जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाने दिशा में अहम भागीदारी की जा रही है।
आज शुरू किए गए अभियान में होम्योपैथी विभाग द्वारा जनपद में संचालित हो रहे सभी होम्योपैथी चिकित्सालयों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया,जिसमें 5.900किलो सूखा कूड़ा तथा 3.680किलो गीला कूड़ा एकत्रित किया गया तथा आयुर्वेदिक विभाग द्वारा भी अपने अपने कार्यालयों एवं क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।इसके साथ ही पीआरडी के माध्यम से महिला मंगल दल एवं युवा मंगल दल द्वारा भी सफाई अभियान चलाया गया।आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय द्वारा ऋषिकुल परिसर में स्वच्छ अभियान चलाया गया,नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी नगर निगम,नगर पंचायत,नगर पालिका एवं विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाया गया।नालियों की सफाई कार्य करते हुए भारी मात्रा में सुखा एवं गीला कूड़ा भी एकत्रित किया गया।सिडकुल द्वारा सिडकुल क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया,बीएचईएल द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत,सेक्टर 4चौराहा, स्वर्ण जयंती पार्क के निकट तथा सेक्टर 4स्थित खोंखा मार्केट के आसपास के क्षेत्रों में टाउनशिप प्रशासन विभाग,बीएचईएल द्वारा सफाई अभियान संचालित किया गया।
0 टिप्पणियाँ