Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन आज करेंगे कुंभ मेला के निर्माण कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

 मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन आज करेंगे कुंभ मेला के निर्माण कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों की बैठक लेकर कुंभ कार्यों की प्रगति की करेंगे समीक्षा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का गुरुवार,02अप्रैल को हरिद्वार भ्रमण पर रहेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव पूर्वाह्न 10ः00 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे।हरिद्वार आगमन के उपरांत पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक मुख्य सचिव द्वारा कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।अपराह्न 01ः00बजे से 02ः00बजे तक मुख्य सचिव प्रेस क्लब,हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।इसके उपरांत अपराह्न 03ः00 बजे से 04ः00बजे तक मुख्य सचिव सीसीआर भवन,हरिद्वार में गंगा सभा,यापार मंडल,होटल एवं धर्मशाला संचालकों,टूर एवं ट्रैवल्स प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित संगठनों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

अपराह्न 04ः00 बजे से 05ः00बजे तक मुख्य सचिव संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर कुंभ कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव सायं 06ः00बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कुंभ मेला-2027 से संबंधित सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं सहित मुख्य सचिव के निरीक्षण एवं बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता-धामी