तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-कोतवाली बहादराबाद अंतर्गत अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र सहित दो युवकों की मौत हो गयी।दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी राहुल पुत्र रामवीर और राजकमल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी अलीपुर बाइक पर गांव लौट रहे थे।गांव से कुछ दूर पहले ही पहले ही उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसमें आग लग गई।हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शवों को आग लगी बाइक से दूर किया।हादसे के बाद अज्ञात वाहन सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही बहादराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल और जांच शुरू कर दी है।दो युवकों की अचानक हुई मौत से गांव में कोहराम मच गया।युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। अज्ञात वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ