Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों का निर्माण कार्य त्वरित गति से जारी

 सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों का निर्माण कार्य त्वरित गति से जारी 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश के अनुपालन में कार्य तीव्रगति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01एवं पैकेज 02के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 20अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में बिटुमिनस रोड़ वर्क(इंडस्ट्रीयल एरिया)575मीटर, बिटुमिनस रोड़ वर्क दुधाधारी चौक 318मीटर,इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 32मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।कुल 925मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02 के अंतर्गत  द्वारका विहार पावर ब्लॉक 19मीटर,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 15मीटर,शिवापुरम कॉलोनी सीसी रॉड 45मीटर,गणपति विहार सीसी रोड 60मीटर,आशुतोष विहार पावर ब्लॉक 10मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 149मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप समयबद्धता से सुनिश्चित किए जाए - कैड़ा