Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

 ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “Our Power, Our Planet” रही । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण एवं वनों की कटाई जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई और इनके समाधान हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक प्राध्यापक अश्रिता दुबे के उद्घाटन संबोधन से हुई।

इस अवसर पर प्राचार्य एवं IQAC निदेशक प्रो. डॉ. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति डॉ. ओम कुमार हर्ष, अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निज़ामुद्दीन, कुलपति डॉ. मंजू गुप्ता, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जॉन फिन्बे तथा रजिस्ट्रार डॉ. शिवानी तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शबनम ने प्रथम स्थान, वैश्नवी ने द्वितीय स्थान तथा सुमित एवं सबनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सहायक प्राध्यापक शबनम द्वारा एक विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में पैरामेडिकल संकाय के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें दिलशाद, डॉ. अर्चना, असना, गुरदीप पंवार, हिमांशु, हिमानी, हर्ष, अर्जुन, मानव एवं मुस्कान शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर में 12वीं में बुशरा जिला टॉप