Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम एवं एसएसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पारदर्शी, शांतिपूर्ण व सफल आयोजन हेतु किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

 डीएम एवं एसएसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पारदर्शी, शांतिपूर्ण व सफल आयोजन हेतु किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं ससमय पूर्ण किए जाने हेतु संबंधित को किया निर्देशित

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व सुरक्षित कराने का लिया संकल्प

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जनपद में 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार चैहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को गहनता से परखा। उन्होने पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही और पारदर्शिता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सहारनपुर में 12वीं में बुशरा जिला टॉप