Ticker

6/recent/ticker-posts

किसी भी सरकारी सम्पत्ति पर किसी तरह से कोई अतिक्रमण न हो -जिलाधिकारी

किसी भी सरकारी सम्पत्ति पर किसी तरह से कोई अतिक्रमण न हो -जिलाधिकारी

तहसील परिसर में किये गये सौदर्यकरण के कार्यो का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकापर्ण\

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-तहसील परिसर रुड़की में किये गये सौन्दर्यकरण एवं पेंटिंग कार्यों का परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोकार्पण किया। बालिकों हेतु कम्प्यूटर शिक्षा की पहल का शुभारम्भ किया गया।

मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि रूड़की तहसील में आने वाले आम जनमानस को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो,तहसील परिसर के फुटपाथ पर कोई अतिक्रमण न हों,तहसील कार्यालय में आने वाले आमजनमानस को कोई परेशानी न हों इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की के नेतृत्व में तहसील परिसर कार्यालय का सौन्दर्यकरण कार्य करवाया गया। साथ ही स्थानीय बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कम्प्यूटर शिक्षा का शुुभारंभ किया गया है जो एक सरहानीय पहल है।इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में किसी भी सरकारी सम्पत्ति पर किसी तरह से कोई अतिक्रमण न हो तथा फुटपाथ पा आमजनमानस को आवाजाही में कोई परेशानी न हो इसके लिए तहसील परिसर रूड़की का सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया गया मुख्य चौराहों सार्वजनिक स्थलों का सौन्दर्यकरण एवं वॉलपेटिंग हेतु कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं, विशेषकर सरकारी विद्यालयों की छात्राओं,को कंप्यूटर शिक्षा से सशक्त बनाने हेतु एक विशेष पहल का भी शुभारंभ किया गया।तहसील परिसर में स्थापित कंप्यूटर कक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,रुड़की की प्रथम बैच की 15 चयनित छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। इन छात्राओं का चयन विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षा के माध्यम से किया गया है। चयनित छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष एवं डिजिटल रूप से साक्षर बनाने हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने किया तहसील रूड़की में आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोंल रूम का शुभारम्भ

कोई भी दैवीय आपदा की घटना घटित होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य एवं आवश्यक जानकारी हेतु जिलाधिकारी ने तहसील रूड़की में आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोंल रूम का शुुभारंभ किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि कन्ट्रोल रूम में किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होने पर इसकी सूचना सम्बन्धित को तत्काल दी जाय, ताकि तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके।जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये है कि तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्यो के लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन संवेदनशीलता से करें।तहसील कार्यालय एवं परिसर में बेहत्तर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये।इस अवसर पर जिलाधिकरी द्वारा आमजन की समस्याओं को भी सुना तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,तहसीलदार रुड़की एवं अपर तहसीलदार रुड़की सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप समयबद्धता से सुनिश्चित किए जाए - कैड़ा