भाजपा ने घोषित किए महानगर के 11 मंडलों के प्रभारी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-भारतीय जनता पार्टी महानगर के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा महानगर के 11 मंडलों के प्रभारी घोषित किए गए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सभी घोषित मंडल प्रभारी संगठन के अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।नगर विधायक राजीव गुंबर ने सभी को बधाई देते कहा कि संगठन के प्रति सभी प्रभारियों की निष्ठा ,अनुभव एवं कार्यशैली के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।महापौर अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत, संगठन क्षमता एवं जनसेवा के आधार पर दायित्व दिए जाते हैं। नए मंडल प्रभारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने का कार्य करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नवनियुक्त मंडल प्रभारियों में भाजपा नगर विधान सभा के छः मंडल प्रभारी में योग चुघ को भूतेश्वर मंडल प्रभारी बनाया गया जो कि वर्तमान में महानगर के उपाध्यक्ष है भारतीय जनता पार्टी में एक बुथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष ओर पूर्व में महानगर महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके है ।मानवेंद्र भारद्वाज को जनक मंडल का प्रभारी बनाया गया । मानवेंद्र भारद्वाज युवा मोर्चा के समय से सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभिन्न चुनाव प्रबन्धन के कार्य का अनुभव इनके पास है ओर वर्तमान में ये महानगर कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे है सरदार सुपनीत सिंह को हकीकत मंडल का प्रभारी बनाया गया इनका भाजपा में 1992 में सेक्टर महामंत्री से युवा मोर्चा , मंडल प्रभारी ,पूर्व में महानगर महामंत्री , चुनाव में लोकसभा में विधानसभा चुनाव में ,चुनाव प्रचार प्रमुख ,2006 में सभासद रह चुके हैं जो कि राजनीति में अपनी एक अलग तरह की पहचान रखते हैं सामाजिक समीकरणों की बात करे तो कई संस्थाओं से जुड़े प्रभावशाली व्यक्ति हैं ओर वर्तमान में महानगर में महामंत्री के पद पर है। अनेश शर्मा को प्रताप मंडल का प्रभारी बनाया गया है जो की अपनी दमदार कार्य शैली के बारे में जाने जाते है । भाजपा में सेक्टर अध्यक्ष , मंडल उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारणी सदस्य से लेकर महानगर महामंत्री तक रहे चुके है सामाजिक समीकरणों को साधने की विशेष शैली इनके पास है इससे पहले भी प्रताप मंडल के प्रभारी थे इन्हें पुनः प्रताप मंडल का प्रभारी बनाया गया हैं।सुनील गुप्ता को शारदा मंडल का प्रभारी बनाया गया है । इससे पूर्व में हकीकत मंडल के प्रभारी के रूप में ओर लोकसभा विधानसभा चुनावों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके है।शैलेंद्र भूषण गुप्ता को केशव मंडल का प्रभारी बनाया गया है जो पूर्व में भाजपा नगर कार्यकारणी सदस्य , चुनाव प्रबंधन , महानगर सहसंयोजक सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं ।ओर बाजोरिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक व सामाजिक समीकरणों को साधने का अनुभव इनके पास है।देहात विधान सभा के पाँच मंडल प्रभारी में अमित चौधरी को गागलेहडी मंडल का प्रभारी बनाया गया जो पूर्व महानगर मंत्री व पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में विभिन्न प्रदेशों ओर उत्तर प्रदेश के जिलों में कार्य कर चुके है टोपरी मंडल में ठाठ सिंह राणा को प्रभारी बनाया गया है ये पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुके है ओर वर्तमान में महानगर मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। विनीत गुप्ता को कोटा मंडल का प्रभारी बनाया गया है । इनके पास बुथ,शक्ति केंद्र व मंडल तक के कार्य करने का अनुभव इनके पास है। नीरज माहेश्वरी को पुवारका मंडल का प्रभारी बनाया गया है जो की पूर्व में महानगर महामंत्री व एक मंडल प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं ।विक्रम शर्मा को मानकमऊ मंडल का प्रभारी बनाया गया है जो कि भारतीय जनता पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता है महानगर उपाध्यक्ष से साथ साथ विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं । इनके पास एक अच्छा राजनीतिक अनुभव है।सभी मंडल प्रभारियों के लिए सभी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपने अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता से मंडलों में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे तथा आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

0 टिप्पणियाँ