Ticker

6/recent/ticker-posts

गागलहेड़ी का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा-संदीप राणा

गागलहेड़ी का कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा-संदीप राणा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- कांग्रेस के आगामी 18 मई को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 

आगामी 18 मई को गागलहेड़ी के एक पैलेस में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा बैठक में बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने सभी से तैयारी की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के पश्चात कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर है । संदीप राणा ने कहा कि जिला कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मेहनत से इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयासरत है और सम्मेलन ऐतिहासिक ही होगा । संदीप राणा ने कहा कि 18 मई को होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय जी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी जी, सहारनपुर लोकसभा सांसद काज़ी इमरान मसूद जी सहित उत्तर प्रदेश से लोकसभा में सभी कांग्रेस सांसद, उत्तर प्रदेश विधानमंडल दल की नेता एवं विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा जी आदि सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे । कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि हम अनुशासित तरीके से मार्ग में व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल तक पहुंचेंगे,  मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम ने सम्मेलन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए इसकी सफलता के लिए अपने अनुभवी व सुझावों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया । सुरेंद्र कपिल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी पूरे देश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध कर रहे हैं और अब यह सही वक्त है कि हम उत्तर प्रदेश में ऐसे कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर अपने राष्ट्रीय नेताओं के प्रयासों को मजबूत कर, 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें । बैठक का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी नितिन शर्मा, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन एक ऐसा अवसर है जिसकी सफलता के लिए हम सभी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और हमें इसे और बेहतर बनाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे जिसमें किसी भी स्तर पर किसी लापरवाही या ढिलाई के लिए कोई स्थान नहीं । बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनय राणा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू,  शाजिया नाज़, प्रीतम सैनी व पवन मौर्या, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, टीचर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामनरेश शर्मा, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु सहगल, बिट्टू चौधरी, सखावत अली, अजय राणा, अजय त्यागी, हरविंदर सिंह राणा, रणबीर सिंह बंदूखेड़ी, हाशिम चौधरी, चौधरी ग़ालिब, फाजिल अहमद, कर्मवीर सिंह, मेघराज सिंह, पवन सिंह राणा, साजिद अली, प्रभजीत सिंह लांबा, जोगिंदर कुमार, बुमरान कुरैशी, नसीब खान, असगर आलम, अनुज कुमार, विशाल कुमार लखनौती, राशिद मलिक, एडवोकेट सतीश कश्यप, विवेक चौधरी, शाहबाज, रवि कुमार, वसीम गाड़ा, नाथीराम आदि शाहिद वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान अपात्र एवं दोहरे लाभ वाले 462 कार्ड निरस्त