Ticker

6/recent/ticker-posts

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न ढॉबों का किया निरीक्षण,खुला ढाबे के 12मसाला नष्ट करायें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न ढॉबों का किया निरीक्षण,खुला ढाबे के 12मसाला नष्ट करायें

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में लगातार कार्रवाही की जा रही है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दिलीप जैन एंव पवन कुमार के साथ सुभाष घाट,कुशावत घाट, दीनदयाल पार्किंग,दिल्ली नेशनल हाईवे,एवं रावली महदूद स्थित ढाबों,कैंटीन,होटल एवं डेयरियों का निरीक्षण टीमों द्वारा किया गया।कुल 10खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, तथा मौके से प्रयोगशाला जांच हेतु कुल 09खाद्य पदार्थों-पनीर-02,खुला मसाला-01,तैयार खाद्य पदार्थ-01,राजमा साबुत 01तथा 04बेकरी उत्पाद शामिल हैं।खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006की धारा 32के तहत निरीक्षण में पायी गयी अनियमितताओं जैसे कि- अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थाे का संग्रह एवं निर्माण करने,खाद्य पदार्थाे में बाह्य अखाद्य पदार्थाे के मिलने,बासी एवं सडे गले खाद्य पदार्थाे का प्रयोग करने,अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने तथा फूड लाईसेन्स प्रस्तुत न करने पर कुल 09 खाद्य प्रतिष्ठानों के मालिकों को नोटिस जारी किये गए।साथ ही खाद्य विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य लाईसेन्स एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिये गये,जिसमें विभागीय टोल फ्री नम्बर अंकित हो।खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मौके पर 02ढाबों से कुल 4किलो० खुला बदबूदार पनीर तथा एक ढाबे से कुल 12खुला मसाले को नष्ट कराया। चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्रवाई से एक जरूरतमंद दिव्यांग परिवार को नया संबल मिला