Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व मुख्यमंत्री मे. ज. भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर सांसद ने जताया शोक

 पूर्व मुख्यमंत्री मे. ज. भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर सांसद ने जताया शोक 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय सेना के गौरव आदरणीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी जी ने अपने सैनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण का सर्वाेच्च उदाहरण प्रस्तुत किया।

 सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने ईमानदारी, सुशासन और विकास की राजनीति को नई दिशा दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आवाज़ को संसद एवं केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।श्री रावत ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतारने में खंडूरी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इन योजनाओं ने देश के गांवों, सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित,कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उनका निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं,बल्कि पूरे देश के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदार से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राजनीति के सादगीपूर्ण,अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्व मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।मेजर जनरल खंडूरी जी ने अपने सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और विकासपरक राजनीति की एक अमिट छाप छोड़ी।उत्तराखंड के विकास,सुशासन और पारदर्शी प्रशासन के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने किया ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा