पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी शिवमूर्ति पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी किए जाने से आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी।उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा कराने में भी नाकाम सरकार के खिलाफ छात्रों में गुस्सा है।ऐसे में सरकार नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान है।राजबीर सिंह चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ने से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है।सरकार को कच्चे तेल की कीमत कम होने के समय हुए मुनाफे से जनता को राहत देनी चाहिए।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं अपने आप को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही है और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।ओपी चौहान और अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन त्राहि-त्राहि कर रहा है और गूंगी बहरी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और रविबाबू शर्मा,मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया,पार्षद महावीर वशिष्ठ और हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है और अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरे पर फोड़ती है।पार्षद सोहित सेठी और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए अपने परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि,ब्लॉक अध्यक्ष ज्वालापुर यशवंत सैनी,प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस नलिनी दीक्षित,पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू द्विवेदी,सुमन अग्रवाल,हिमांशु राजपूत, आशीष पंवार,सतेंद्र वर्मा,सीपी सिंह,अरूण चौहान,अरूण राघव,नवीन सैंस,बलराम गिरी कड़क, धनीराम शर्मा,मोहित अरियाल,गोविंद पाण्डेय,योगेश त्यागी,मनीष गुप्ता,जतिन सोढ़ी,मोहित गर्ग, मधुकांत गिरी,एलएस रावत,सुभाष कुमार,प्रतीक गुप्ता,सुनील प्रजापति,भरत ठाकुर,रईस ठेकेदार आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ