Ticker

6/recent/ticker-posts

सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा

 सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत की शुभकामनाएं और बधाई दी।

सिडकुल की वर्तमान परिस्थतियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा सिडकुल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना अत्यंत सराहनीय है,जिससे उद्योगों का विश्वास मजबूत होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में सी एंड एस इलेक्ट्रिक लि.डीजीएम एचआर देवेंद्र शर्मा,ओम बायोटेक के रोहित भाटिया,श्री रक्षा इंडस्ट्रीज के मनोज पुंडीर,जिनीटी के भोला सिंह,एसएसई के सुनील चौधरी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सिडकुल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा