Ticker

6/recent/ticker-posts

सिडकुल में श्रमिको के आंदोलन को उग्र हिसंक बनाने के मामले मे दो अलग अलग मुकदमें दर्ज

 सिडकुल में श्रमिको के आंदोलन को उग्र हिसंक बनाने के मामले मे दो अलग अलग मुकदमें दर्ज

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल चल रहे श्रमिकों के आंदोलन को उग्र व हिंसक बनाने के इनपुट पर पुलिस हरकत में आ गई।इंस्टाग्राम और वाट्सएप ग्रुपों से पता चला कि कुछ लोग एकम्स और हेमिल्टन कंपनी के कर्मचारियों को पुलिसकर्मियों पर पथराव के लिए भी उकसा रहे हैं।साजिश को भांपते हुए पुलिस ने ऐसे आरोपितों के खिलाफ सिडकुल थाने में दो अलग -अलग मुकदमें दर्ज किए हैं।एक टीम आरोपितों को चिह्नित करने में जुट गई है।

सिडकुल की कई फैक्ट्रियों में इन दिनों कर्मचारी विरोध प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे हैं।करीब एक सप्ताह से आंदोलन के दौरान अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारियों के साथ प्रशासन व श्रम विभाग की वार्ताएं हुई हैं।कुछ कर्मचारी हड़ताल वापस लेकर काम पर लौट गए। जबकि कई कंपनियों में कर्मचारी अभी भी आंदोलनरत हैं।इस बीच पुलिस को पता चला कि आंदोलन को उग्र और हिंसक बनाने की साजिश चल रही है।सिडकुल थाने के एसएसआइ विकास रावत की ओर से तहरीर में बताया गया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक स्क्रीनशाट मिला। जिसमें इंस्टाग्राम रील पर लिखा गया था कि सरकार से कोई मदद नहीं मिली है,इस पर सत्यम नामक युवक ने लिखा कि पुलिस वालों पर पत्थरों से बरसात कर दो।साइबर सेल से पता करने पर मालूम हुअ कि इंस्टाग्राम आइडी सोनू यादव नाम से है।आइडी चलाने वाला व्यक्ति एकम्स कंपनी सिडकुल के विभिन्न प्लांट मे नियुक्त संविदा श्रमिकों को पत्थरबाजी कर पुलिसकर्मियों को शारीरिक क्षति पहुंचाने के लिए उकसा रहा है।दूसरे मुकदमे में कोर्ट चौकी प्रभारी देवेंद्र चौहान की ओर से बताया गया कि कई वाट्सएप ग्रुप में वायस क्लिप प्राप्त हुई। जिसमें हेमिल्टन कंपनी के कर्मचारियों को कार्य को प्रभावित कर हिंसा भड़काने के लिए भड़काया जा रहा है।आरोपितों की पहचानपिंकश निवासी बहेडा सादा थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगरअजय पाल निवासी ग्राम मवाई ठाकुरान जिला संभल,रजनीश कुमार निवासी ग्राम बसेड़ा खुर्द धामपुर जिला बिजनौर,एक कर्मचारी सुभाष कुमार की पत्नी कंचन निवासी माधोगंज मौहल्ला पटेलनगर दौलतयारपुर बिलग्राम जिला हरदोई उत्तर प्रदेश,विरेन्द्र निवासी ए-22 करोलबाग बापानगर नई दिल्ली।सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर दोनों मुकदमें दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने किया ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा