Ticker

6/recent/ticker-posts

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य मंगलौर पुलिस ने दबोचा

 एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य मंगलौर पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-एटीएम बदलकर लोगों के खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मंगलौर पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को हिरासत में लिया है।आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड तथा 10,710नगद बरामद किए गए हैं।गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी वादिया मुकेश पत्नी रमन निवासी मुण्डलाना द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम बदलकर उनके खाते से लगभग 70,000की धोखाधड़ी कर ली।इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।एसएसपी के द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक मंगलौर को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया।उपनिरीक्षक नितिन विष्ट,चौकी प्रभारी कस्बा मंगलौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई।टीम ने हरिद्वार,मुजफ्फरनगर,सहारनपुर सहित अन्य जनपदों में लगातार दबिश देते हुए लगभग 356सीसीटीवी फुटेज खंगाले।साथ ही एटीएम संबंधी अपराधों में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का सत्यापन भी किया गया।बीती देर रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति संजय पुत्र अमर निवासी चांदपुर थाना बड़गांव,जनपद सहारनपुर(उ.प्र.)को हिरासत में लिया।पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने बताया कि गिरोह विशेष रूप से हरिद्वार, देहरादून एवं मुजफ्फरनगर क्षेत्रों में सक्रिय था।गैंग के सदस्य एटीएम में आने वाले लोगों को मशीन खराब होने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से पैसे निकाल लेते थे।आरोपियों द्वारा आपसी संपर्क के लिए इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता था तथा पहचान छिपाने के लिए अपने नाम पर सिम कार्ड भी नहीं लिए जाते थे।गिरोह अधिकांश वारदातें रविवार के दिन अंजाम देता था।पुलिस ने आरोपी के क़ब्ज़े से विभिन्न बैंकों के 12एटीएम कार्ड तथा 10,710 नगद बरामद किए हैं।आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस टीम में मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवान महर,दारोगा नितिन विष्ट,हेड कांस्टेबल अमित शर्मा तथा कांस्टेबल उत्तम,रणवीर, विनोद व महिपाल सीआईयू रुड़की शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

देवबंद के लालवाला हिंसा प्रकरण का खुलासा करते हुए दो आरोपी किए गिरफ्तार