ग्लोकल यूनिवर्सिटी में हैकाथॉन और गेमिंग प्रतिभागियों का सम्मान
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल यूनिवर्सिटी में हैकाथॉन और गेमिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एपीसी एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. ओम कुमार हर्ष, एपीसी फाइनेंस श्री सैयद निज़ामुद्दीन तथा रजिस्ट्रार प्रोफेसर शिवानी तिवारी के संरक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डीन, स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, प्रो. मुहम्मद मज़हर के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी हैकाथॉन एसपोसी सुश्री फातिमा परवीन अकील तथा फैकल्टी कोऑर्डिनेटर्स सुश्री साक्षी लांबा, डॉ. फ़राज़ ख़ान और श्री सनाउल्लाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।यह सम्मान समारोह उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिन्होंने देश भगत विश्वविद्यालय में आयोजित Pathfinder 3.0 हैकाथॉन और गेमिंग टूर्नामेंट में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। ग्लोकल यूनिवर्सिटी की हैकाथॉन टीमों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के अंतिम चरण में स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और टीम भावना को प्रोत्साहित करना था। गेमिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने भी अपनी रणनीतिक सोच, एकाग्रता और टीम वर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आयोजन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ विश्वविद्यालय में नवाचार और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0 टिप्पणियाँ