Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने का लिया संकल्प

सपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने का लिया संकल्प 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सपा की आयोजित मासिक बैठक में संगठन मजबूती के साथ-साथ भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जग जाहिर करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने का संकल्प लिया गया।

अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण हर वक्त पूरी तरह परेशान है और भाजपा के कुशासन से निजात चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में लग जाने को प्रेरित किया।देखा कि संगठन मजबूती के आधार पर ही हर लड़ाई को जीता जा सकता है इसलिए हमें बूथ ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा क्योंकि बूथ पर ही जीत का आधार होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक  बूथ कार्य करता को सम्मान देने की जरूरत है।प्रदेश सचिव मजहरी राणा पूर्व मंत्री विनोद तेजियां वरिष्ठ नेता चौधरी साजिद ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार धर्म और जाति की राजनीति कर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है जिससे समाज में नफरत का माहौल बन गया है ऐसी परिस्थितियों में हमारा दायित्व बनता है कि हम सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जाए ताकि नफरत को समाप्त किया जा सके।पूर्व मंत्री लियाकत अली प्रदेश सचिव रूही अंजुम विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव भाजपा को सत्ता से अलग करने का लक्षण निर्धारित कर चुनाव की तैयारी में लग जाए ताकि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश की कमान संभाल सके।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की निर्देश पर रामपुर विधानसभा के प्रभारी बनाए गए हैं उनका स्वागत किया अब्बास जैदी सिद्धार्थ यादव टीटू यादव जुबेर हसन मोहम्मद आसिफ आसिफ चौधरी का स्वागत किया गया चौधरी अब्दुल गफूर कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी चौधरी रमेश पवार संदीप सैनी काशिफ अल्वी राजकुमार घटड़ा चौधरी नक्षत्र पाल सुदेश गुर्जर गौरव यादव मुस्तकीम राणा हसीन कुरैशी किरण पाल राणा सचिन गुर्जर रणवीर सिंह अजय नथोड़ी नदीम कुरैशी विशाल  चौहान फुरकान त्यागी मुर्शिदाबाद अनवर मोहम्मद लुकमान महेंद्र राकेश नाजिश चौधरी कंवरपाल गुलफाम अंसारी श्याम पाल प्रजापति वीरेंद्र यादव रामाशीष यादव सतीश कुमार शेख रईस मोहम्मद यूनुस शाहिद मंसूरी नंबरदार वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहेबैठक की अध्यक्षता चौधरी अब्दुल वाहिद की संचालन जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने लेखपाल के कारण लम्बित प्रकरण पर लिया त्वरित एक्शन, किया निलम्बित