जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी है सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का पुर्ननिर्माण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के द्वारा दिए गए निर्देश कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गयी सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत -पैकेज 01 के अंतर्गत गली नं 3सीसी रोड 3मीटर,बिरला फार्म सीसी रोड 11.4मीटर,सूरजपुर कॉलोनी सीसी रोड 7.60मीटर,मुखिया गली सीसी रोड 52मीटर,कुल 74.4मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत मोहन इंक्लेव सीसी रोड 55मीटर,रतन वाटिका सीसी रोड 65 मीटर,राज विहार फेस 2 सीसी रोड 51मीटर,त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक 32मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 203 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ