चारधाम यात्रा के लिए 12603 यात्रियों ने अपना पंजीकरण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में शनिवार को चारधाम यात्रा के लिए 12603 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।
जारी ऑकड़ो के अनुसार यमनोत्री धाम के लिए-2649,गंगोत्री धाम के लिए -2687,केदारनाथ धाम के लिए-3747 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए- 3520 कुल-12603 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए अपना पंजीकरण कराया गया। ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से शुरू हुए 19अप्रैल से अब तक कुल 1लाख 67 हजार 5 सौ 56 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।
0 टिप्पणियाँ