मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में किया एडोलिसेंट चाइल्ड हेल्थ कैंप का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-ज्वालापुर स्थित मदरसा दारुल उलूम रशीदिया में अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के सहयोग से एडोलिसेंट चाइल्ड हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी की अध्यक्षता में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक,मानसिक और सामाजिक परिवर्तनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों में बीमारियों की प्रारंभिक पहचान के उद्देश्य से आयोजित हेल्थ कैंप में 1122बच्चों,किशोरियों और शिक्षकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर में बीपी मापन,एनीमिया जांच,पोषण संबंधी स्क्रीनिंग,त्वचा एवं सामान्य रोगों की जांच,मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग और स्वच्छता संबंधी जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार,नियमित व्यायाम और साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी।गंभीर या विशेष उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों को आगे की जांच के लिए अर्बन हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रेफर किया गया।चिकित्सकों ने बताया कि किशोरावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। मदरसा प्रशासन ने भी ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।शिविर के आयोजन में डा.शुभम,डा.गौरव,डा.मृणालिनी,स्टाफ नर्स दीपिका,रीना,समरीन,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं,वॉलंटियर्स और मदरसा स्टाफ सहित सीएमडी धर्मेंद्र चौधरी,मुख्य कार्यकारी प्रबंधक गीता वर्मा,फील्ड मैनेजर शहनाज हुसैन का विशेष सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ