सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का मरम्मत कार्य तेजी से जारी
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देेश कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 30 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में शांति मार्ग सीसी रोड 14.8मीटर,आहलुवालिया सीसी रोड 32.1मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 46.9मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02के अंतर्गत गणपति धाम फेस 3 गली नंबर 01सीसी रोड 15 मीटर,द्वारका विहार टाइल रोड 08मीटर,कुल 23मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

0 टिप्पणियाँ