तेजस इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल प्रतियोगिता में तेजस इंटरनेशनल स्कूल नागल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कोच मोहम्मद सेफ एवं प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा ने कहा कि खेलों के माध्यम से भी जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। खेल हमारी शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं का विकास करते हैं तथा हमारी इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेलों के क्षेत्र में भी अनेक अवसर उपलब्ध हैं और खिलाड़ी खेलों के माध्यम से अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेल खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ