कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के घर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दिया गया धरना
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों द्वारा संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का लगातार विरोध कर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों का अपमान करने वाले विपक्षी नेता सांसद इमरान मसूद के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला जनआक्रोश धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के निवास के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा महानगर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ जम कर कांग्रेस पार्टी व सांसद इमरान मसूद व राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक क्रांतिकारी निर्णय है, लेकिन विपक्ष लगातार महिला हितों के खिलाफ राजनीति कर रहा है। भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री सरोज शर्मा ने धरने के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर महिलाओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर उसका दोहरा चरित्र सामने आ चुका है। भाजपा महानगर महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुसुम अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करे । महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा व महानगर की उपाध्यक्ष कंचन धवन ने “नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान ,, “महिलाओं का अधिकार सुनिश्चित करो” और “नारी शक्ति का विरोध बंद करो” जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री सारिका गुप्ता ने कहा किभारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे करोड़ों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। ओर विपक्ष लगातार नारी शक्ति का विरोध कर रहा है जो इस देश की महिलाएं व नागरिक बर्दाश नहीं करेंगे । भाजपा नेता नंदिनी बाटला , आशा सब्बरवाल , पूजा शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि विपक्ष महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर राजनीति करना बंद नहीं करेगा तो पूरे प्रदेश में व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी सोनम कश्यप , सिमरन गुंबर,शिखा कश्यप, दीप्ति ,सहित पार्षद आरती ,बरखा कल्याण नूतन व कार्यकर्ता एव उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ