Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया गया भाकियू रक्षक का दूसरा स्थापना दिवस, रविंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष तो वीरेंद्र लाखनोर बने जिलाध्यक्ष

धूमधाम से मनाया गया भाकियू रक्षक का दूसरा स्थापना दिवस, रविंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष तो वीरेंद्र लाखनोर बने जिलाध्यक्ष

आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूती दे कार्यकर्ता-वीरेन्द्र ओहलान

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-कस्बे के भाटखेड़ी रोड़ स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन रक्षक के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कस्बे में ट्रैक्टर यात्रा निकाल धूमधाम से मनाया गया और संगठन में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन की उपलब्धियां गिनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि उनके संगठन के द्वारा बीते दो वर्षों के दौरान हर पीड़ित किसान, मजदूर तथा व्यापारी की आवाज को मजबूती के साथ उठाकर उसे न्याय दिलाने का काम किया उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याएं आए दिन उनके सामने आती है और वह हमेशा प्रशासन के अधिकारियों से उसका समाधान करने का काम करते हैं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उनका संगठन सहारनपुर से शुरू होकर अन्य प्रदेशों तक पहुंच चुका है यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है उन्होंने बताया कि उनके संगठन के द्वारा कई वर्ष पहले गांव खटोली से पांडोली फाटक तक करीब 5 किलोमीटर लंबे किसानों के चकमार्ग को भी रेलवे से बहाल कराने का काम उनके संगठन में ही किया है जो आसमान छूने से कम नहीं था उन्होंने यह भी बताया कि गत माह कस्बे के बस अड्डे पर फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर उनके संगठन के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया था 19वें दिन तत्कालीन जिलाधिकारी मनीष बंसल  के द्वारा फ्लाई ओवर निर्माण के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया था उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर अपनी ताकत एवं संगठन को मजबूत करने का काम करने की अपील की इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद से नवाजा तो वही जिलाध्यक्ष सहारनपुर की कमान वीरेंद्र लाखनोर को सौंपी। इसी बीच कस्बे के शिक्षाविद एवं तेजस इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य हेमंत अरोड़ा को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कस्बे के चिकित्सकों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीशपाल सैनी व संचालन हेमंत अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में सुबेसिंह मलिक, बीरम प्रधान, सुनील शास्त्री सुनील राणा, जितेंद्र चौधरी, राहुल फौजी, अमित, दीपक गुप्ता, विपिन हांडा, संजीव विश्वकर्मा, बलकार सिंह, अभिलाष चौधरी, आशीष चौधरी, अहतेसाम, गजेंद्र नौसरान, शिवम चौधरी, अमित गर्ग, बिल्लू त्यागी, सन्नी चौधरी समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने रोडवेज़ बस में किया सफ़र।