कांग्रेस महिलाओं की वास्तविक हितैषी है जबकि भाजपा केवल नारे और भाषण तक सीमित है-पूर्व विधायक शफिया ज़ुबैर
महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बेहद जरूरी-श्रीमती श्वेता सैनी
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-पूर्व विधायक शफिया ज़ुबैर ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की वास्तविक हितैषी है जबकि भाजपा केवल नारे और भाषण तक सीमित है।कांग्रेस की माँग है कि तत्काल महिला आरक्षण लागू किया जाए।
सहारनपुर रोड स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महिला कॉंग्रेस कोर्डिनेटर शफिया ज़ुबैर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करती रही है।आज भी कांग्रेस महिलाओं की सच्ची हितैषी है जबकि भाजपा केवल नारे और भाषण तक सीमित है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिला आरक्षण तत्काल लागू किया जाए और उसमें ओबीसी महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।महिलाओं की वास्तविक सशक्तिकरण के लिए ठोस निर्णय लेने की ज़रूरत है।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि महिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण बेहद जरूरी है।इससे महिलाओं को समाज और देश के विकास में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम में महिला आरक्षण लागू कराने के लिए पोस्टकार्ड अभियान का शुभारंभ किया गया।इस दौरान सीता भारद्वाज, शर्मिष्ठा धीमान, रेखा,रीता बब्बर, शहनाज बेगम,इरम,निशात,रुख़सार,प्रीती, राखी, नेहा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ