Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार गौशालाओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है- राजेन्द्र अन्थवाल

सरकार गौशालाओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है- राजेन्द्र अन्थवाल

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में गौवंश के प्रति अपराध पर प्रभावी रोक लगाने एवं निराश्रित गौवंश की समस्या के निदान हेतु पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

आयोग के अध्यक्ष श्री अन्थवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित पशुओं के संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिक सहायता के लिए ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत 05 निराश्रित पशु के लिए 80रूपये प्रति दिन की दर से भुगतान किया जाता है।इस योजना से लाभ उन आवारा पशुओं के लिए होगा,जिन्हें लोग सड़क पर छोड़ देते हैं।बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने जनपद के आठों विकास खण्डों में गौशालाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार गौशालाओं के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा जनपद के जिन विकास खण्डों में भूमि का आवंटन हो गया है उन स्थानों पर शीघ्र कार्य किया जाए।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गौलापार,चोरगलिया,कैंचीधाम एवं मालधन चौड़ क्षेत्र में भूमि का चिन्हिकरण प्राथमिकता से किया जा रहा है।अध्यक्ष श्री अन्थवाल ने बताया कि शासन स्तर पर कोई भी समस्या है उन्हें भी अवगत कराएं ताकि प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा सके।उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गोवंश को अगर प्रताड़ित किया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को गाय के महत्व के बारे में जानकारी होना आवश्यक है गाय हमारी धरोहर है इसलिए स्कूल में बच्चों को बताया जाए। उन्होेंने बताया कि जनपद के जो क्षेत्र पशु क्रूरता के लिए संवदेनशील है उन क्षेत्रोें की विशेष निगरानी की जाए।उन्होंने अपील की कि गौवंश के प्रति अपराध की अगर कोई सूचना आपके पास आती है,तो सबसे पहले पुलिस को सूचना दें,क्योंकि कभी-कभी इस तरह के मामलों में अफवाह भी फैेलाई जाती है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के 54लोंगो का चयन किया गया है जिसमें 24लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्राम्य गौ सेवक योजना में प्रदेश में जनपद नैनीताल प्रथम स्थान पर है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल,नगर आयुक्त पारितोष वर्मा,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.डी.सी जोशी,सीओ अमित कुमार,डा.आर के रंजन,डा.सर्वणा,डा.एके रावत,डा.एस हृयांकी के अलावा नगर पालिका,नगर पंचायत के सभी ईओं के अलावा गौशालाओं के संचालक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्रवाई से एक जरूरतमंद दिव्यांग परिवार को नया संबल मिला