Ticker

6/recent/ticker-posts

शूरवीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर करें देशहित में काम करें-भरत चौधरी

शूरवीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर करें देशहित में काम करें-भरत चौधरी

कैबिनेट मंत्री और प्रदीप बत्रा के साथ स्वामी यतीश्वरानंद ने किया अनावरण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार .-हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धारीवाला में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने किया।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान और शौर्य के प्रति आगामी पीढ़ी प्रेरित होती है। ग्राम धारीवाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सौजन्य से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई।जिसका शनिवार को भव्य समारोह में अनावरण हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि महाराणा प्रताप ऐसे शूरवीर योद्धा हुए जिन्होंने समझौता करने के बजाय संघर्ष किया।उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।ऐसे महापुरुषों के बलिदान से ही आज देश में लोकतंत्र और जनता का शासन है।पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं से उनके बलिदान की जानकारी युवा पीढ़ी को मिलती है ओर उनके बलिदानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का साहस मिलता है।उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन को संघर्षमयी जीवन बताते हुए कहा कि यदि विपरित परिस्थितियों में वे समझौता कर लेते तो देश में विदेशी ताकतों की सत्ता होती।उन्होंने युवाओं को उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बनाकर देशहित में कार्य करने को आहृवान किया।इस दौरान चौहान राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान,चौहान क्षेत्रिय कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह,महामंत्री रविंद्र चौहान,चेयरमैन साधुराम चौहान,विजय चौहान,महंत राममुनि ,राज्यमंत्री डॉ.जयपाल सिंह चौहान,सुनील सैनी,नेत्रपाल सिंह चौहान,ग्राम प्रधान शिवानी चौहान ,ज्योति चौहान,सतीश चौहान,वेदपाल राणा,कृष्णपाल चौहान,यशपाल चौहान,अशोक राणा,नरेश भगत,जिपं उपाध्यक्ष अमित चौहान,सोनी चौहान,शीषमा चौहान,विशेष चौहान,आदेश चौहान ,सुशील पंवार,संजय सरदार,ऋषिपाल कश्यप,सरदार करण सिंह,सुभाष चौहान,श्रवण चौहान ,धर्मेंद्र प्रधान,कोमल चौहान,अशोक चौहान,मेघपाल चौहान,कुंवरपाल,सोहनवीर पाल,सचिन चौहान ,त्रिलोक चौहान,मांगेराम प्रधान,डॉ.सोहमवीर,नरेश चौहान,रामवीर चौहान,अर्जुन प्रधान,मास्टर धर्मेंद्र चौहान,श्यामसुंदर चौहान,अंकित चौहान,गुरबाज सिंह,राजपाल,भीम सिंह आदि क्षेत्रवासी गण शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 17 एटीएम कार्ड के साथ 2 शातिर गिरफ्तार