Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों का मरम्मत कार्य तेजी से जारी

सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों का मरम्मत कार्य तेजी से जारी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के  दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गयी

सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 08 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में राणा कालोनी टायल रोड 32मीटर,इंटर कालेज रोड सीसी रोड 102मीटर,बिरला फार्म सीसी रोड 23.8 मीटर,भारत माता मंदिर रोड सीसी रोड वाया पी डब्लू डी 45मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 202.8मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक 19मीटर,गणपति धाम फेज तृतीय पावर ब्लाक 33मीटर,गणपति धाम फेज तृतीय सीसी रोड 8मीटर,गुप्ता कालोनी सीसी रोड 41मीटर,मोहन इनक्लेव सीसी रोड 50 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 151मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 17 एटीएम कार्ड के साथ 2 शातिर गिरफ्तार