शरीफों को छेड़ा नहीं जाएगा बदमाशों को छोड़ा नहीं जाएगा- उम्मेद कुमार
पत्रकार समाज का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं पुलिस क़ा सहयोग करें-कोतवाली प्रभारी
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-नवागत कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं सभी पत्रकार पुलिस को भरपूर सहयोग करें।शांति और क़ानून व्यवस्था क़ायम रखना और पीड़ित को न्याय दिलाना हम सभी की ज़िम्मेदारी है।
नवागत कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार द्वारा आयोजित मीडिया से परिचय बैठक में इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्त्वपूर्ण अंग हैं जो आम जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुँचाते हैं।जिससे आम जनता को लाभ होता है।पत्रकार आम जनमानस के बीच रहते हैं जिससे वह अधिकांश मामलों को गहराई से समझते हैं।सभी पत्रकार पुलिस को भरपूर सहयोग करें ताकि किसी के साथ कहीं पर भी किसी तरह का अन्याय या शोषण कोई कर न सके।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गौकशी, अवैध नशे का कारोबार, जुआ,सट्टा, गुंडागर्दी करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा।वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा,डॉ ताहिर मलिक ने कहा कि सभी पत्रकार हमेशा पुलिस प्रशासन को सहयोग करते हैं।पुलिस भी समाचार संकलन में पत्रकारों को सहयोग करे।इस दौरान एसआई ललित कुमार,पत्रकार विपुल जैन,राजन गुप्ता,तारिक़ सिद्दीक़ी,डॉ अनुज सैनी,कन्हैया गुप्ता,सुशील शर्मा,अमज़द सिद्दीक़ी,नाज़िम अहमद,वरदान,घनश्याम दास आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ