Ticker

6/recent/ticker-posts

हरजौली जट्ट में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण, जयंत चौधरी बोले – उत्तराखंड हमारा परिवार

 हरजौली जट्ट में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण, जयंत चौधरी बोले – उत्तराखंड हमारा परिवार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

मंगलौर- विधानसभा क्षेत्र मंगलौर के गांव हरजौली जट्ट में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया। मूर्ति अनावरण के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड हमारा परिवार है। आज हम अपने परिवार के बीच जुड़ने आए हैं। बीच में जो दूरियां थीं, उन्हें मिटाने आए हैं।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान-मजदूर को अपना माना। उन्होंने कभी जाति-धर्म का भेदभाव नहीं किया। सभी वर्गों के लिए काम किया। आज हम चौधरी साहब के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि इस जनसभा ने साबित कर दिया कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय लोकदल और जयंत चौधरी को चाहती है।कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी चौ. नीरपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, यूपी अध्यक्ष दीपक तोमर, रमा नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, रूपिन चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोहिया, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, वरिष्ठ नेता उबैदुर्रहमान मोंटी और कार्तिक चौधरी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। नेताओं ने जनसभा में आए लोगों का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में की सैकड़ों रोगियों के स्वास्थ्य की जांच