Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार ग्र्रामीण युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

 हरिद्वार ग्र्रामीण युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित 

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी युवा कांग्रेस-विशाल भोजक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-हरिद्वार ग्रामीण युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित एक होटल में संपन्न बैठक में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक,प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी और सहप्रभारी हरनीत कौर बरार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में युवा कांग्रेस के विस्तार,संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेते हुए गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का निर्णय लिया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी,महंगाई,शिक्षा और नीट पेपर लीक जैसी समस्याओं से आज का युवावर्ग परेशान है,ऐसे में युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि युवा कांग्रेस तेजी से मजबूत हो रही है।उन्होंने पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और आमजन के बीच सक्रिय रहने की अपील की।उन्होंने 1बूथ और 5 यूथ का मंत्र युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर तक अपनी पकड़ बनानी है,तभी 2027 में उत्तराखंड और 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और तेलूराम प्रधान ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है।उन्होंने यूथ कांग्रेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को घर-घर जाकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ कांग्रेस की उपलब्धियों को पहुंचाना है।बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने किया।यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।बैठक में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर,राजबीर चौहान ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी,संजय सैनी,प्रदेश महासचिव एड.फुरकान अली,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा,आर्यनगर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा,पूर्व प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल,शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा,एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि,पूर्व पार्षद सोहेल कुरैशी,राहुल सैनी विधानसभा अध्यक्ष लक्सर,तौफीक अनवर,अरबाज अंसारी,रवीश भटीजा,महानगर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर,एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव,अरविंद गुर्जर,अक्षय सैनी,अजय मुखिया,अनिल भास्कर,विनोद कुमार,समीर अंसारी,राहुल चौधरी,अकरम गुज्जर,नौमान प्रधान,अब्दुल रहमान,एजाज अली,शहजाद,हर्ष चौहान, अंकित चौहान आदि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन