Ticker

6/recent/ticker-posts

हलाला का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता से मिले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष

हलाला का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता से मिले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स हलाला का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता के घरे पहुंचे और उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश दिया।शादाब शम्स ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर पीड़ित महिला के साथ मजबूती से खड़ी है शीघ्र न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।शादाब शम्स ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई में आने वाला पूरा खर्च उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड द्वारा वहन किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संदेश का उल्लेख करते हुए शादाब शम्स ने कहा कि जिस प्रकार देश में मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से राहत दिलाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए,उसी प्रकार उत्तराखंड सरकार महिलाओं की गरिमा,सम्मान न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।किसी भी महिला को सामाजिक कुरीतियों,अन्याय या शोषण का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार का अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पीड़िता एवं उनके परिवारजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूसीसी कानून महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।इस दौरान सुबोध राकेश, मंडल अध्यक्ष अश्वनी कंबोज,राहुल मुल्तानी,मोहसिन मंसूरी,मुर्सलीन,विजय पाल,खुर्रम मलिक,परवेज़ आलम,गुलफाम शेख,सलमान, राव अम्बरीन सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन