Ticker

6/recent/ticker-posts

साईकिल चला कर कार्यालय पहुंचे एचआरडीए सचिव

साईकिल चला कर कार्यालय पहुंचे एचआरडीए सचिव 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- अमेरिका,ईरान के बीच जारी गतिरोध एवं ऊर्जा संकट के मददे्नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर लगातार देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह अपने आवास से प्राधिकरण कार्यालय करीब 13 किलोमीटर साइकिल चला कर पहुंचे।पीएम मोदी ने हाल ही में ईंधन की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करने की अपील की थी। जिसका असर देखने को मिल रहा है।पीएम की अपील पर अमल करते हुए एचआरडीए सचिव ने पहल की और सुबह साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे।ऑफिस स्टाफ और लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की ।मनीष सिंह ने कहा पीएम मोदी और सीएम धामी की अपील के बाद उन्होंने साइकिल से ऑफिस आने का फैसला किया।उन्होंने लोगों से ईंधन संरक्षण के लिए प्रयास करने की अपील भी की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व सभासद पति नासिर ठेकेदार का बीमारी के चलते हुआ निधन