महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती बने भारतीय किसान यूनियन सर्व के संरक्षक
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती को भारतीय किसान यूनियन सर्व का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है।यूनियन के उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के संयोजन में पदाधिकारियों ने कनखल सन्यास मार्ग स्थित रामेश्वर धाम पहुंचकर महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।लघु व्यापार एसोसिएशन के लगातार नौवीं बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए संजय चोपड़ा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार,कोषाअध्यक्ष मनीष शर्मा सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया
इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरमानंद सरस्वती ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है।किसान के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को विशेष रूप से अभियान चलाने होंगे।उन्होंने कहा कि पर्यावरण दूषित हो जाने के कारण किसान की उपज पर भी संकट मंडरा रहा है।सभी पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ पर्यावरण दूषित ना हो इसके लिए सामाजिक रूप से सरकार की ओर से किसानों को प्रशिक्षित करना होगा।भारतीय किसान यूनियन (सर्व)की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा स्वामी रामेश्वरमानंद सरस्वती की प्रेरणा से भारतीय किसान यूनियन (सर्व)ज्यादा से ज्यादा संगठित होकर किसानों की न्याय संगत मांगों के लिए प्रयास करती रहेगी।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि आगामी 5और 6जून को भारतीय किसान यूनियन (सर्व) की ओर से किसान महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। लघु व्यापार एसो.के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किए जाने पर आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान राजीव थपलियाल,रश्मि चौधरी,अरुणा शर्मा,सुरेंद्र शर्मा,रेनू चौहान,मालती शर्मा,पुष्पा उपाध्याय,सुमन गर्ग,पूजा गर्ग,महिपाल चौहान,राघव गुप्ता,अभिषेक शर्मा ,बलविंदर नाथुला,विनेश उनियाल आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ