प्राधिकरण की टीम ने किया निर्माण सील
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-भूपतवाला के गायत्री विहार में राजाराम पाण्डेय द्वारा पूर्व स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा है।
हरिद्वार भूपतवाला के जीडीपुरम में अजय चौधरी द्वारा लगभग 30’70 के क्षेत्रफल में निर्माण किया जा रहा है।प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माणों को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।
0 टिप्पणियाँ