Ticker

6/recent/ticker-posts

सीवरेज के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

 सीवरेज के निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

सड़क किनारे निर्माण सामग्री एवं मलबे पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराजगी 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- पुराना आरटीओ चौक एवं भारत माता मंदिर मार्ग क्षेत्रांतर्गत सिवरेज कार्य हेतु चल रहे निर्माण कार्यों एव खोदी गई सड़कों का त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पीडब्ल्यूडी के माध्यम से खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों पर सड़क किनारे जगह जगह मलवा पड़े होने तथा उसकी सफाई न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को त्वरित मलवा हटाने,निर्माणाधीन कार्यों को 05दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। यदि कार्य समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण नहीं किए गए तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि भारत माता मंदिर क्षेत्रांतर्गत चल रहे सीवरेज हेतु खोदी गई सड़कों के निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करना सुनाश्चित करे,निर्माण कार्यों से किसी भी क्षेत्रवासी, श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सड़को किनारे कोई भी मलवा एवं निर्माण सामग्री न हो, निर्माण कार्यों के साथ साथ ही मलवा को हटाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी सीवरेज एवं सड़कों की मरम्मत कार्य किए जा रहे है, उन कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सिवरेज के लिए जो भी मैनहॉल पर कार्य किए जा रहे है उन पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कोई भी मैनहॉल खुला न हो।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्ण आरटीओ चौक के पास सिवरेज निर्माण कार्य के दौरान जो भी मलवा सड़क किनारे पड़ा है उसको तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,कनिष्ठ अभियंता सी.एल.भारती,ठेकदार प्रशांत पाराशर,रजत शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिलाधिकारी ने किया ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा